वनडे विश्व कप 2023- भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला आज – Rashtra Media

0
match-4-696x392.jpg

नई दिल्ली।  विश्व कप 2023 में आज दो बार की चैंपियन भारत का सामना 1996 के विजेता श्रीलंका से है। यह इस विश्व कप का 33वां मुकाबला होगा और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां भारत ने 12 साल पहले श्रीलंका को विश्व कप के फाइनल में शिकस्त दी थी। 2011 विश्व कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया था।

अब जब दोनों टीमें इस मैदान पर आमने-सामने आएंगी तो यादें ताजा हो जाएंगी। भारतीय टीम जहां सातवीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी, वहीं श्रीलंकाई टीम 2011 का बदला लेने उतरेगी। साथ ही श्रीलंका को इस विश्व कप में जिंदा रहने के लिए भी जीत जरूरी है। हारने पर टीम की स्थिति खतरे में पड़ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *